पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर जमशेदपुर में, सत्य साईं अस्पताल के कार्यक्रम में लेंगे भाग

जमशेदपुर। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर पद्मभूषण सुनील गावस्कर शनिवार शाम को जमशेदपुर आ रहे हैं। बिष्टूपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के कार्यक्रम में गावस्कर हिस्सा लेंगे। वे श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। इस अवसर पर जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की जांच और मातृ आउटरीच कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। बिना बिल काउंटर वाले इस अस्पताल ने 10 साल में 30 हजार बच्चों को नया जीवन दिया है। जन्मजात दिल की बीमारी से ग्रसित बच्चों का अस्पताल के चार सेंटरों में नि:शुल्क ऑपरेशन हो रहा है। 2014 में अस्पताल ने पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी की शुरुआत की थी। 2022 में जमशेदपुर में अस्पताल खोला गया। यहां अबतक 13 हजार से अधिक बाह्य रोगियों का नेत्र इलाज, 15 हजार महिलाओं की जांच, 1400 आउटरीच स्क्रीनिंग और 630 से अधिक प्रसव नि:शुल्क कराया गया है।

2024-04-27T05:48:15Z dg43tfdfdgfd