विराट कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में रोहित शर्मा सिर्फ आठ रन ही बना सके लेकिन उन्होंने इस दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 मैच में 132 के स्ट्राइक रेट से 1034 रन बनाए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 6 अर्धशतक लगाए हैं। 

शनिवार को मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को विराट कोहली को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ पांच रन चाहिए थे। कोहली ने 28 मैचों में 1030 रन बनाए हैं। सिर्फ कोहली और रोहित दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 हजार रन बना सके हैं। इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे, रॉबिन और एमएस धोनी भी हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने 9 मैच में 160 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 105 रन की दमदार पारी भी खेली है। 

DC vs MI : बीच मैदान में पतंग उड़ाने लगे ऋषभ पंत, रोहित शर्मा भी थे मौजूद, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे खुश

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 8 गेंद में 8 रन बनाए। खलील अहमद ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को मुंबई इंडियन्स को 10 रन से शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट पर 257 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम को नौ विकेट पर 247 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए रसिक सलाम और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा- 35 मैचों में 1034 रन

विराट कोहल- 28 मैचों में 1030 रन

अजिंक्य रहाणे- 23 मैचों में 858 रन

रॉबिन उथप्पा- 28 मैचों में 740 रन

एमएस धोनी- 33 मैचों में 709 रन

2024-04-27T16:07:27Z dg43tfdfdgfd